फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rpf serch two person

तत्काल टिकट के दो धंधेबाजों की हो रही तलाश

Wed, 24 Oct 2018 11:21 PM IST
basti
basti Updated Wed, 24 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
rpf serch two person
रेल टिकट
बस्ती। तत्काल टिकट के पांच धंधेबाजों की गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने एक पखवाड़े में डुमरियागंज से दो कथित धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में भोपाल के दो धंधेबाजों के नाम सामने आए हैं। इनकी तलाश में आरपीएफ और क्राइम ब्रांच लग गई। अब तक की तफ्तीश में पता चला है कि ये दोनों धंधेबाज एमपी नगर में ट्रैवेल्स एजेंसी संचालित करते हैं।
विज्ञापन


जुलाई में पहली बार तत्काल टिकट के धंधे का खुलासा हुआ था, जब आरपीएफ के निरीक्षक नरेंद्र यादव की टीम ने दो लोगों को अवैध तत्काल टिकट के साथ दबोचा था। जांच में यह बात सामने आई थी कि इस पूरे धंधे का रिमोट भोपाल (मध्यप्रदेश) में है। गैंग का सरगना रेलवे से जुड़े एक जिम्मेदार का करीबी है। इस खुलासे के बाद टीम कई बार भोपाल जा कर खाली हाथ लौट आई। मुखबिर की सूचना पर 13 अक्तूबर को डुमरियागंज से तत्काल टिकट के दो धंधेबाजों को दबोचा। इनके पास से लाखों के टिकट व अन्य सामान बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ नरेंद्र यादव ने कहा कि भोपाल में जो दो नए नाम सामने आए हैं उनके ठिकानों का पता लगा लिया है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed