फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत

नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत

Mon, 05 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू गांव की दो किशोरियां घाघरा में नहाने के दौरान डूब गईं। नदी की भंवर में फंसकर डूब रही सहेली को बचाने में दूसरी भी जान गवां बैठी। स्थानीय और अयोध्या के गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकाले गए।
विज्ञापन

हृदय विदारक यह हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे बीडी बंधे के कसियापुर घाट पर हुआ। भीषण गर्मी से निजात के लिए धिरौली बाबू गांव की चार सहेलियां ज्योति (19 वर्ष) पुत्री छैलविहारी, विनीता (16 वर्ष) पुत्री अजय कुमार, रबिना (14वर्ष) पुत्री भानू प्रताप, और मधू (13) पुत्री शिवमंगल ने नदी में नहाने की योजना बना लिया। अभिभावकों की अनुपस्थिति में घर से करीब एक किलोमीटर दूर कसियापुर घाट पहुंच गईं। एक साथ नहाने उतरी किशोरियों में दो धार की तरफ बढ़ गईं। नहाते नहाते विनीता नदी की भवंर में फंस गई। खुद को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन असफल होने पर बचाने के लिए आवाज लगाने लगी। तभी उसे बचाने ज्योति पहुंच गई। विनीता ने ज्योति का हाथ पकड़ लिया लेकिन गहरे पानी में होने के कारण खुद भवंर में फंस कर नीचे चली गई। मधू और रविना दोनों को डूबते देखकर शोर मचाते हुए घर की ओर भागीं। जब तक घर से और आसपास के लोग घाट पर पहुंचते तब तक दोनों पूरी तरह डूब चुकी थीं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना लोगों ने 100 नंबर और छावनी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विक्रम सिंह दलबल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कराई करीब 11 बजे ज्योति का शव बरामद कर लिया गया। दूसरी सहेली विनीता की तलाश में स्थानीय गोताखोर परेशान रहे। कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस ने अयोध्या से गोताखोरों को बुलाया। शाम करीब चार बजे गोताखोरों को सफलता मिली। विनीता का शव नदी की तलहटी में चला गया था। हादसे की सूचना पर एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह, नायब तहसीलदार विजय सिंह व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कराकर दोनों के शवों को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed