{"_id":"5b7f007f42c79246382cf2cc","slug":"141535049855-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो.. पुलिस के खिलाफ एसपी दफ्तर का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो.. पुलिस के खिलाफ एसपी दफ्तर का घेराव
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
पुलिस के खिलाफ एसपी दफ्तर का घेराव
हियुवा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रदर्शन
कलवारी पुलिस पर निराधार फंसाने के खिलाफ नारेबाजी
हियुवा जिला कार्यालय पर ग्रामीणों ने दिया सांकेतिक धरना
12 अगस्त को सात साल की मासूम से दुष्कर्म की हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सात साल की मासूम से रेप मामले को लेकर बृहस्पतिवार को कलवारी क्षेत्र के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। हियुवा जिला कार्यालय और एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन करते ह़ुए प्रतीकात्मक धरना भी दिया। हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्थानी की अगुवाई में 50-55 महिलाओं/पुरुषों के हुजूम ने एएसपी को कलवारी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया।
12 अगस्त को सात साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने की शिकायत थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर आरोपी के परिवार वालों का कहना है कि कलवारी पुलिस मुकदमे में फंसा रही है। उसका यहां तक कहना है कि आरोपी के भाई और ससुर को धमकी देकर 50 हजार रुपये ले लिया गया। ज्ञापन में कहा है कि उसकी पुलिस ने पिटाई करके जबरन कबूलनामा कराया। एक साथ ग्रामीणों को दफ्तर में आते देखकर पुलिस कर्मी सकते में आ गए। सीओ सिटी आलोक कुमार सिंह, कोतवाल एमपी चतुर्वेदी आदि फोर्स मुस्तैद हो गई। मगर माजरा जानकर राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष संजय शुक्ल का कहना है कि तथ्य-साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ऐसे आरोप पेशबंदी में लगाए जा रहे हैं।