फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, डॉक्टर घायल

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, डॉक्टर घायल

Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, डॉक्टर घायल
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, डॉक्टर घायल
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के सामने फोरलेन पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार चला रहे हर्रैया सीएचसी के डॉ. दीपक रस्तोगी घायल हो गए।

डॉक्टर दीपक शनिवार दोपहर करीब दो बजे बस्ती सीएमओ की मीटिंग से लौटकर अपने निवास रिकाबगंज फैजाबाद जा रहे थे। फूलडीह गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी गई। कार फोरलेन पर घिसटते हुए करीब 20 मीटर तक गई। घटना होते देखकर आसपास के ढाबा व दुकानों पर काम रहे कर्मचारियों ने दौड़कर मदद की। बाद में कार को सीधा किया। घायल हुए डॉ. दीपक को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर घर के लोग भी पहुंच गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिवार वाले साथ लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed