फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जालंधर जा रहा किशोर ट्रेन से गिरा

जालंधर जा रहा किशोर ट्रेन से गिरा

Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जालंधर जा रहा किशोर ट्रेन से गिरा
फोटो...
विज्ञापन

जालंधर जा रहा किशोर ट्रेन से गिरा
पायदान पर बैठकर गुटका थूकने में हुआ हादसा
गौर-बभनान स्टेशन के बीच बाघडीह के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। रोजी के सिलसिले में (दरभंगा, ढबिहार) से जालंधर को निकला किशोर मंगलवार सुबह बभनान रेलवे स्टेशन के पहले बाघडीह गांव के पास ट्रेन से गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे गौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गौर रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर पश्चिम बाघडीह गांव के पास अप ट्रैक के किनारे झाड़ियों में घायल पड़े एक किशोर पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। फौरन एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां पर इलाज के बाद उसे होश आया। प्रभारी चिकित्साधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि घायल किशोर ने अपना नाम राजकुमार (15) पुत्र महेंद्र चौपाल ग्राम नभ टोलिया थाना कुशोसवर, जिला दरभंगा, बिहार बता रहा है। उधर, घायल राजकुमार के साथ यात्रा कर रहे उसी गांव के मनीष कुमार ने बताया कि वह दोनों दरभंगा से नौकरी की तलाश में जननायक एक्सप्रेस से जालंधर जा रहे थे। गनीमत रही कि उस स्थान पर काफी झाड़ियां थीं। जिससे जान बच गई लेकिन अस्पताल में अभी गहन इलाज चल रहा है। सहयात्री ने परिवार को सूचना दी। बताया कि शाम तक उनके पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डबल लापरवाही से हुआ हादसा
ट्रेन के दरवाजे के पास पायदान पर बैठकर यात्रा करना राजकुमार को भारी पड़ा। साथ यात्रा कर रहे मनीष ने बताया कि भीतर जगह नहीं थी और गर्मी भी काफी थी। इसलिए वे लोग बोगी के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। राजकुमार ने गुटका खा रखा था। जिसे थूकने के लिए वह दरवाजे की रॉड पकड़कर जैसे ही झुका कि उसका हाथ छूट गया और वह नीचे जा गिरा। अगर झाड़ियों पर न गिरा होता तो जान बचानी मुश्किल होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed