फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कमरा बंद कर जिंदा जलमरी युवती

कमरा बंद कर जिंदा जलमरी युवती

Sat, 09 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कमरा बंद कर जिंदा जलमरी युवती
कमरा बंद कर जल मरी युवती
विज्ञापन

बहादुरपुर।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवापार में 24 वर्षीय युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर लिया। जब तक परिवार के लोग पहुंचते तब तक वह जल चुकी थी। पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार वालों के मुताबिक इलाज गोरखपुर से चल रहा था।

क्षेत्र के ग्राम देवापार निवासी 24 वर्षीय कुमुद पुत्री राम सेवक शुक्रवार रात्रि खाना खाकर परिवार वालों के साथ सो गई। रात करीब 11 बजे घर के कमरे से कुमुद के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुली। देखा कि अंदर से कमरे का दरवाजा बंद है। वह जल रही है। किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो कुमुद गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। पिता ने तत्काल इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। कुमुद के पिता ने बताया कि बेटी की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। उसका गोरखपुर से इलाज चल रहा था। अभी 29 अगस्त को इलाज करवाकर गोरखपुर से वापस लाया था। अचानक कुमुद ने ऐसा कदम उठाया कि सब हतप्रभ हैं। कुमुद दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed