फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कप्तानगंज में छात्र की हत्या

कप्तानगंज में छात्र की हत्या

Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज में छात्र की हत्या
कप्तानगंज में छात्र की हत्या
विज्ञापन


महराजगंज।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भावपुर में शुक्रवार को एक छात्र की लाश उसके घर के पीछे गली में मिली। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताकर चौकीदार सहित तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। खबर के मुताबिक वीरेंद्र कुमार तिवारी (17 वर्ष) पुत्र रामनाथ तिवारी पर गांव की ही एक लड़की ने बृहस्पतिवार शाम को छेड़खानी का आरोप लगाया था। गांव की किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। डॉयल 100 टीम दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। देर रात आपस में सुलह कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वीरेंद्र की लाश घर के पीछे गली में मिली। वीरेंद्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। गले में बेल्ट के निशान तो दोनों पैरों में भी चोट लगी थी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हत्या की जानकारी होते ही कुछ ही देर में आसपास गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। वीरेंद्र कप्तानगंज के कॉलेज ऑफ साइंस में 10वीं का छात्र था। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की पड़ताल की। इस संबंध में कप्तानगंज के एसओ रोहित प्रसाद ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रंजिश से जोड़ी जा रही घटना
वीरेंद्र तिवारी की हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़ा जा रहा है। पिता रामनाथ तिवारी ने बताया कि दो साल पहले गांव का चौकीदार प्रधानी का चुनाव लड़ा था। उसमें यह हमसे सहयोग मांग रहा था। लेकिन वह चुनाव हार गया उसके बाद ही यह हमारे बेटों के खिलाफ साजिश रच रहा था। चार दिन पहले भी गांव के चौकीदार ने हत्या की धमकी दी थी।

जितने लोग उतनी कई तरह की चर्चा
वीरेंद्र की हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव के कुछ लोगों का कहना था कि छेड़खानी की सूचना पीड़ित के परिवार के लोगों ने नहीं दी बल्कि साजिश रचने के लिए किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी थी। मामले में देर रात आपस में दोनों पक्षों में सुलह कर लिया था। मामले में रामनाथ तिवारी ने पीड़िता के परिवार वालों को 5000 रुपये दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed