{"_id":"5b8593ca42c792465704230a","slug":"11535480778-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो शव मिलने से सनसनी,एक अज्ञात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में दो शव मिलने से सनसनी,एक अज्ञात
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो शव मिलने से सनसनी, एक अज्ञात
रोडवेज बस में मिले शव की शिनाख्त, रेलवे स्टेशन पर मिले शव की नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर में मंगलवार की सुबह अलग-अलग स्थान पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव रेलवे स्टेशन के पास तो दूसरा रोडवेज बस में मिला। थोड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रोडवेज बस में मिले शव की शिनाख्त कर ली लेकिन स्टेशन वाली लाश अज्ञात रही। लगभग 40 वर्ष के दोनों शवों को पहले एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों दोनों को मृत करार देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी आलोक सिंह के अनुसार रोडवेज बस में मिला शव गया प्रसाद (55) पुत्र उदयराज कन्नौजिया निवासी सोनखरी, थाना बांसी कोतवाली, सिद्धार्थनगर का था। बताया जा रहा है कि बस अड्डे पर सुबह 11 बजे बांसी जाने वाली बस में गया प्रसाद सवार हुए। स्टाफ के अनुसार सीट पर अचेत पड़े देखकर पुलिस को सूचित किया गया। स्टेशन परिसर पर मृत मिले शख्स की जेब से बस्ती से बभनान का टिकट बरामद किया गया लेेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।