{"_id":"597f723a4f1c1b210b8b45dc","slug":"11501524538-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामेश्वरपुरी में चोरों ने खाली घर को निशाना बनाया। यहां पूूरा परिवार इलाज के लिए पिता को लेकर लखनऊ गया था। रविवार की रात हुई इस घटना की जानकारी परिवार को हो गई है। चोरों ने घर में रखा तीन अलग-अलग कमरों में रखे आलमारियों के लाकर से करीब चार लाख रुपये का जेवर व 75 हजार नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरी की जानकारी होते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल मे जुट गई।
उक्त मोहल्ला निवासी डॉ. अफसारूल हक के अनुसार उनके पिता इजहारूल हक की तबियत खराब चल रही है। वे लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती हैं। रविवार को उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने की जानकारी के बाद परिवार के सभी सदस्य आनन-फानन में दोपहर करीब दो बजे घर पर ताला मार लखनऊ चले गए। चूंकि वहां रात ज्यादा हो गई। इसके चलते वहीं रुक गए।
सुबह डॉ. अफसारुल लखनऊ से बस्ती के लिए निकले। अभी वे रास्ते में ही पहुंचे थे कि पड़ोसियों ने घर के मेन शटर के ताला टूटने की जानकारी दी। यहां पहुंचने पर वे भीतर गए तो कमरों में बिखरा सामान व टूटी आलमारी देखी। तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद सीओ सिटी पवन गौतम, कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम भी पहुंच गई।