फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 08 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
सोनहा क्षेत्र के बसथनवां गांव के बनपुरवा टोले में बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। मृतका के परिवार वालों ने दहेज के लिए परेशान करने और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, दो देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव में सुबह तब अफरा तफरी मच गई, जब गांव के जनक राम की पत्नी रीता का शव फंदे से लटकता मिला। जिस समय घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है और सास-ससुर, दोनो देवर किसी कार्य से बाहर गए थे। घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान विनोद कुमार राजभर को दी। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीओ रूधौली कृष्ण मुरारी, थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव व फोरेंसिक टीम पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

मामले में संतकबीर नगर के थाना बखिरा ग्राम कटया निवासी मृतका के बाबा प्रह्लाद ने पुलिस को तहरीर दिया है कि उनकी पौत्री की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दहेज के लिए ससुराली प्रताड़ित करते थे। इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राम जनक, ससुर कामता, सास फूलवासी व देवर राम ललित तथा लड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed