फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in women

Basti News: डाका डालने आए बदमाशों से भिड़ गईं मां-बेटी, धारदार हथियार के हमले से दोनों लहूलुहान

Tue, 22 Aug 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime in women
बेलवरिया गांव में घटना के बाद लगी भीड़
हर्रैया। थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव के लोनिया पुरवा में डाका डालने पहुंचे बदमाशों को मां-बेटी के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। मंसूबे में नाकाम होने पर डकैतों ने महिला व उसके दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। गुहार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए तो बदमाश बाइक से भाग निकले। वारदात की सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को परशुरामपुर सीएचसी भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर आठ वर्षीय बालिका को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है।
विज्ञापन

बेलवरिया लोनियापुर निवासी बजरंगी प्रजापति दिव्यांग हैं। वह मुंबई में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। इनकी पत्नी विट्टू घर पर आठ वर्षीय बेटी नैंसी व साढ़े तीन वर्ष के पुत्र दिव्यांश के साथ रहती हैं। सोमवार की रात करीब एक बजे सड़क पर बाइक खड़ी कर दो बदमाश आए और दरवाजा खटखटाया। अनहोनी की आशंका से सहमी महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। जिस पर महिला बदमाशों से भिड़ गई। अपनी मंशा में असफल होता देख बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया। इस बीच घर में सो रहे दोनों बच्चे भी जग गए। बच्चे भी मां को छुड़ाने के लिए बदमाशों से उलझ गए। बदमाशोंं ने दोनों को भी नहीं बख्शा और उन पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े देखा तो सभी सहम गए। एक युवक ने 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की तरफ से सभी को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 पर सूचना देने को कहा गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस व एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। तीनों को पहले सीएचसी परशुरामपुर भेजा। हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। बेहोशी की हालत में गांव के लोग महिला व उसकी बेटी को इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत में सुधार होता न देख उसकी आठ वर्षीय बेटी को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed