फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in student

Basti News: स्कूल से निकलते ही 12वीं के छात्र पर हमला

Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime in student
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के हंसराज लाल इंटर काॅलेज के पास मनबढ़ों ने एक छात्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। थानाक्षेत्र के बंधुआ निवासी अंकित यादव कक्षा 12वीं का छात्र है। बुधवार को छुट्टी होने के बाद उसका स्कूल से बाहर निकलते समय विवाद हो गया, जिसके बाद मनबढ़ों ने लोहे के छल्ले व बेल्ट से छात्र की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बंधुआ निवासी अंकित यादव हंसराज लाल इंटर काॅलेज के कक्षा 12 वीं का छात्र है। बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाहर निकलते समय कुछ मनबढ़ों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मनबढ़ों ने लोहे के छल्ले व बेल्ट से छात्र की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई में छात्र का सिर फट गया, जिससे ड्रेस भी खून से भीग गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। लहूलुहान छात्र का स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज गनेशपुर श्याम सुंदर ने बताया कि छात्र की मां ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
--------
आए दिन छात्रों से विवाद करते हैं मनबढ़
हंसराज लाल इंटर काॅलेज के पास आए दिन मनबढ़ छात्रों से विवाद करते रहते हैं। विवाद बढ़ता है तो बेल्ट से सड़क पर दौड़ाकर पीटने लगते हैं। कई बार स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई। उसके बाद भी मनबढ़ों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। एक माह पहले एक मनबढ़ ने स्कूली छात्र को सड़क पर दौड़कर पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed