{"_id":"64f22dc2cdc60db6420a0c64","slug":"crime-in-fraud-case-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3663-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वीडियो शेयर करने का झांसा देकर 47 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वीडियो शेयर करने का झांसा देकर 47 हजार उड़ाए
विज्ञापन
बस्ती। साइबर अपराधियों ने वीडियो का लिंक शेयर करने के बहाने लालगंज थाने के थरौली गांव के एक व्यक्ति के खाते से 47 हजार रुपये उड़ा दिए। इस संबंध में शशांक शुक्ल ने लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने काॅल करके वीडियो का लिंक शेयर करने को कहा।
बताया गया कि वीडियो का लिंक शेयर करने पर उनको रुपये मिलेंगे। उसकी बातों में आकर उसके बताए निर्देशों का पालन करने लगे। इस दौरान चार बार में उनके खाते से जालसाजों ने 47 हजार रुपये उड़ा दिए। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो फिर जालसाजों ने उनसे साठ हजार रुपये इंवेस्ट करने की बात कही। इसके बाद उन्हें समझ में आया वह जालसाजों के चंगुल में फंस गए हैं। रुपये गंवाने के बाद थाने में तहरीर दी।
लालगंज पुलिस ने दो व्यक्तियों नव्या व शेख सलीम मलिक पता अज्ञात के विरुद्ध आईटी एक्ट व आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।