फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in basti22

फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

Fri, 01 May 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
crime in basti22
फंदे से लटकती मिली महिला की लाश
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। नगर पंचायत रुधौली के शांतिनगर वार्ड में सात वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रह रही महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

गौर थानाक्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के रनियापुर की रहने वाली सलमा खातून का पति रमजान पांच माह से सऊदी अरब में रह रहा है। सलमा सात वर्षीय बेटी आलिया खातून के साथ आठ माह से रुधौली कस्बे के शांतिनगर वार्ड में किराए पर रही थी। बेटी आलिया ने बताया कि वह रात में मां के साथ खाना खाकर सोई गई। रात में अचानक नींद खुली तो वह मां को पुकारने लगी। जवाब नहीं मिलने पर टार्च लेकर उठी और खोजने लगी। बगल के कमरे में गई तो देखा छत की बल्ली में मां दुपट्टे से लटकी हुई हैं। घटना की सूचना पाकर सभासद गोपाल सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सलमा का पति से तलाक को लेकर केस चल रहा है। सोनहा के जाता गांव स्थित सलमा खातून के मायके में पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed