{"_id":"68571497f0cdc861e001a636","slug":"cricket-jivpurs-team-won-the-inaugural-match-basti-news-c-207-1-bst1004-138722-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : जीवपुर की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : जीवपुर की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
Sun, 22 Jun 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। कस्बे के विवेकानंद इंटर कॉलेज में शुक्रवार की शाम नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुकाबला जीवपुर की टीम ने जीता। टूर्नामेंट में एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। पहला मैच सेमरा और जीवपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेमरा ने निर्धारित पांच ओवर में 35 रन बनाए। अभिषेक ने सर्वाधिक 11 रनों का योगदान दिया।
जवाब में उतरी जीवपुर की टीम ने चार ओवर में ही मैच को जीत लिया। मलखान सिंह ने 11 गेंद पर 15 रन बनाए। अंपायर की भूमिका विशाल पटेल और आनंद अग्रहरि ने निभाई। कमेंट्री द्वारिका यादव ने की।
इसके पूर्व लाइव क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत अखिल भारतीय प्रधान संघ के पूर्वांचल प्रभारी अनिल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। इस दौरान हनुमान सोनी, आनंद प्रताप सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद