फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   covid vacccination in 126 booth

126 बूथों पर नौ हजार को लगाई गई वैक्सीन

Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
covid vacccination in 126 booth
126 बूथों पर नौ हजार को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन

कॉलेजों में भी चलाया गया अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 126 बूथों पर रविवार को आयोजित टीकाकरण अभियान में नौ हजार लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों और कुछ कॉलेजों में अभियान चलाकर कोविड वैक्सीन से छूटे लोगों का टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोविड वैक्सीन से छूटे लोगों को प्रेरित करके उनका टीकाकरण कराया जा रहा है। बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीके लगाए जा रहे हैं। गांव-गांव टीकाकरण टीम भी भेजी जा रही है। शहर और गांवों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में कई स्थानों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। महिला अस्पताल में 131 को कोविशील्ड और 21 को-वैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, एएनएम सुनीता त्रिपाठी, दुर्गेश श्रीवास्तव ने वैक्सीनेशन किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 35 को कोविशील्ड और 21 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। शहर के कई स्थानों पर नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed