फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Couple consumed poison due to gang rape

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म की वजह से दंपती ने खाया था जहर, पत्नी ने भी तोड़ा दम

Sat, 23 Sep 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Couple consumed poison due to gang rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगर पंचायत रुधौली क्षेत्र में बिचौलिए के दबाव में जहर खाने वाले दंपती में पत्नी ने भी शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पति की बृहस्पतिवार को ही मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में बिचौलिए समेत दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली। पुलिस दोनों से दुष्कर्म के अलावा जमीन और बिचौलिए की रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वीडियो में पति-पत्नी ने उन बिचौलियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिन दोनों ने उसकी जमीन बेचवा कर रकम हड़प ली है। जहर खाने के बाद वीडियो में पति बता रहा है कि आदर्श सिंह और त्रिलोकी ने उसकी पत्नी के साथ रात भर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। इससे आहत होकर वह दोनों जहरीला पदार्थ खाकर जान दे रहे हैं। यही बात पत्नी ने भी वीडियो में कही है। इसके बाद मृतक के भाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह दंपती ने कीटनाशक खा लिया था। दोनों को मौत का अंदेशा हुआ तो दरिंदों की कारस्तानी बयां करता वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना लिया। वीडियो बनाते समय उसका 11 साल का बेटा पहुंच गया तो मां ने कहा कि जब मैं मर जाऊंगी तो यह बात पुलिस को बता देना। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो बेटे ने शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया।

परिवार के लोग दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी को डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार को उसने भी दम तोड़ दिया। मां की मौत की जानकारी होते ही बेटे ने बताया कि मम्मी के साथ गलत काम हुआ। उनके मोबाइल फोन में वीडियो है, जिसमें मम्मी-पापा खुद यह बात बता रहे हैं। वह मोबाइल गोरखपुर में इलाज कराने के दौरान परिवारीजनों के पास था।


आनन-फानन में दंपती के रिश्तेदारों ने मोबाइल फोन खोला तो वीडियो देख उनकी आंखें फटी रह गईं। वीडियो में दंपती रात भर हुई दरिंदगी की दास्तां बयां करते नजर आ रहे थे। इसी आधार पर मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी। वहीं देर रात तक शवों के अंतिम संस्कार के लिए ऊहापोह की स्थिति बनी रही। पुलिस के दबाव के बावजूद परिवार वालों ने रात में अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed