{"_id":"66f854c5b338ec770d0b1094","slug":"cosmetics-worth-rs-12-lakh-stolen-from-container-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124687-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंटेनर से 12 लाख रुपये का कॉस्मेटिक का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंटेनर से 12 लाख रुपये का कॉस्मेटिक का सामान चोरी
Sun, 29 Sep 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के ध्यानार्थ
छावनी क्षेत्र के खेसुवा में चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में क्लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर खड़े कंटेनर से 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य का कॉस्मेटिक का सामान चोरी हो गया। शुक्रवार की सुबह में हुई चोरी के बारे में हरियाणा के चालक ने केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि कंटेनर का टायर पंक्चर हो जाने पर वह केबिन में सो गया था। सुबह नींद खुलने पर पता चला कि काफी सामान गायब हो चुका है।
हरियाणा प्रांत से सोनीपत निवासी विवेक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कंटेनर में सोनीपत से लक्मे कंपनी से कॉस्मेटिक सामान लादकर रक्सौल जा रहा था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे छावनी थाना क्षेत्र के खेसुवा पहुंचने पर ट्रक पंक्चर हो गया। चालक के अनुसार, ट्रक का पहिया न खुल पाने से वह केबिन में सो गया। सुबह चार बजे के करीब गाड़ी के पीछे से आहट मिलने पर डीजल चोरी की आशंका में उसकी नींद खुल गई।
तभी पीछे से एक अन्य अज्ञात वाहन निकलाख् जिस पर पीछे से तिरपाल लगा हुआ था। उसी वाहन चालक पर चोरी की आशंका में कंटेनर चालक ने छावनी थाने में तहरीर दी है। चालक ने मोबाइल पर बताया कि कंटेनर में लक्मे के 96 पैलेट्स माल लादकर चला था। इसमें से करीब 20 से 25 पैलेट्स चोरी हो गए हैं। अनुमानित कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपये है। छावनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है