फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona vaccine will be given first to warriors

कोरोना योद्धाओं को पहले लगेगा टीका

Thu, 03 Dec 2020 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine will be given first to warriors
कोरोना योद्धाओं को पहले लगेगा टीका
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की स्वास्थ्यकर्मियों की सूची
जिले के 5280 कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 का टीका आने के बाद सबसे पहले जिले के 5280 कोरोना योद्धाओं को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में काम करने वाले कर्मियों की सूची तैयार की है। इसमें सरकारी व प्राइवेट दोनों अस्पतालों के स्टाफ शामिल हैं। एसीएमओ, आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) (आईडीएसपी) के नोडल ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की सूची तैयार कराई गई है। इसे विभागीय पोर्टल पर अपलोड भी किया गया है।
डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि जिले में जिला स्तरीय अस्पतालों सहित कुल 20 राजकीय फैसिलिटी यूनिट हैं। यहां काम करने वाले 4254 स्टाफ की सूची तैयार की गई है। इसी प्रकार प्राइवेट अस्पतालों की कुल 76 फैसिलिटी में काम करने वाले 1026 स्टाफ की सूची तैयार की गई है। प्राइवेट फैसिलिटी में अस्पताल व क्लीनिक दोनों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना का टीका उपलब्ध होने पर सबसे पहले हाईरिस्क वाले इन्हीं मेडिकल स्टाफ को प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

866 वैक्सीनेटर संभालेंगे जिम्मेदारी
जिले के 866 वैक्सीनेटर कोविड टीकाकरण की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें चिह्नित कर सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ये वैक्सीनेटर जिला स्तरीय अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी पर कार्यरत हैं। डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि जिन वैक्सीनेटर्स को चिह्नित किया गया है, आवश्यक प्रशिक्षण देकर टीका लगाए जाने का काम उनसे लिया जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए जिला स्तर पर यूआईपी भवन में मानक के अनुरूप स्टोर रूम तैयार किया जा रहा है। आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रीजरेटर) व डीप फ्रीजर की मांग शासन से की गई है। अगले माह तक इसके उपलब्ध होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त सभी सीएचसी, पीएचसी पर कोल्ड चेन कक्ष चिह्नित किए जा चुके हैं। आगामी 15 दिसम्बर तक कोल्ड चेन कक्ष की सभी तैयारियां पूरी करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed