{"_id":"60f9b0368ebc3e734c01ef7d","slug":"corona-free-district-after-210-days-basti-news-gkp4028307145","type":"story","status":"publish","title_hn":"210 दिन बाद कोरोना से मुक्त हो गया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
210 दिन बाद कोरोना से मुक्त हो गया जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
210 दिन बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला
अब जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं, न तो कंटेनमेंट जोन
जनवरी से शुरू हुई दूसरी लहर में कइयों की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना की दूसरी लहर से अब जिला 210 दिन बाद पूरी तरह मुक्त हो गया है। बृहस्पतिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य होने के कारण सभी कंटेनमेंट जोन समाप्त कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 330 मौत का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है।
जिले में दूसरी लहर का प्रकोप यूं तो मार्च से शुरू हुआ, मगर जनवरी से ही छिटपुट केस आने लगे थे। मार्च में तो यह पूरे शबाब पर पहुंच गया। इसके बाद कोरोना से ताबड़तोड़ मौत और संक्रिमतों की भरमार हो गई, जिसके चलते अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही थी। अस्पतालों में होने वाली मौत का ग्राफ तो मिल गया, मगर गांव-गांव कोरोना संक्रमण के चलते कई की मौत हुई, मगर पता नहीं चल सका। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है। इसकी गति धीमी है, मगर अब भी सतर्कता की जरूरत है। कोरोना की चुनौती अब भी मानव के सामने है। लोगों को गाइडलाइन का पालन करना चाहिए, मगर ऐसा हो नहीं रहा है। लोग बेपरवाह हो गए हैं। यह खतरे का संकेत है। सीएमओ डॉ. कुमार कहा कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर प्रभाव डालेगी। इसे देखते हुए बुखार, सर्दी, खासी वाले बच्चों को गांव-गांव किट वितरित की जा रही है। कोरोना से बचने के लिए गाइड लाइन का पालन जरूर करें। सीएमओ ने कहा कि जिले में अब तक 709115 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 697427 की रिपोर्ट आ गई है जिसमें से 685715 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11712 पॉजिटिव केस हैं। 11688 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11367 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।