फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   copy ing in Examination , action in Rasuka

नकल करने पर होगी रासुका की कार्रवाई : डीएम

Fri, 10 Feb 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
copy ing in Examination , action in Rasuka
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ मंथन किया। कहा कि शुचिता की जिम्मेदारी सभी की है। सभी सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक 14 फरवरी के पहले अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लें। किसी प्रकार की कमी के बारे में केन्द्र व्यवस्थापक एवं डीआईओएस को अवगत कराएं।
विज्ञापन

परीक्षा में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालयों के होंगे। कक्ष निरीक्षक के रूप में विषय के अध्यापक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। बालिकाओं की जांच अनिवार्य रूप से महिला शिक्षक करेंगी। स्ट्रांग रूम में बार-बार कोई प्रवेश नहीं करेगा। नकल करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ रासुका व गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम खैर इंटर काॅलेज सभागार में बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक में बोल रही थीं। निर्देश दिया कि सीसी टीवी कैमरे का फोकस दोनों अलमारियों पर रहेगा। इसका विजुअल एवं वॉयस रिकार्डर दोनों सक्रिय होना चाहिए। विद्युत की समस्या से निपटने के लिए इन्वर्टर की व्यवस्था रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होता है तो केन्द्र व्यवस्थापक तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देंगे। प्रश्न पत्र अनिवार्य रूप से केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोला जाएगा। प्रश्न पत्र खोलते समय यह सावधानी रखी जाय कि दूसरी पाली के प्रश्न पत्र का पैकेट न खुल जाए। केन्द्र के आस-पास की फोटोकापी की दुकाने बंद रहेंगी। उत्तर पुस्तिका तथा प्रश्न पत्र का लेखा जोखा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा में नकल करते पाए जाने पर एनएसए तथा गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार के नकल की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी जाए। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि परीक्षा के संबंध में कोई सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 8318702612 तथा स्वयं उनके मोबाइाल नं0-9450820938 पर दी जा सकती है।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी जो अपनी देख-रेख में समस्त कार्रवाई पूरी कराएंगे। वह एक घंटे पहले केन्द्र पर अवश्य पहुंच जाएं। परीक्षा के दौरान केन्द्र के अन्दर किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षा की फोटो भी नहीं ली जाएगी। परीक्षा कक्ष में केवल अधिकृत व्यक्ति प्रवेश करेंगे।

इस मौके पर एसडीएम शैलेष दुबे, आनन्द श्रीनेत, अतुल आनन्द, बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, श्रीप्रकाश पांडेय, लालजी यादव, संजय शर्मा, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed