फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Controversy over hoisting flag at Gautam Buddha Smriti gate, people protested

Basti News: गौतम बुद्ध स्मृति द्वार पर झंडा लगाने पर विवाद, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Controversy over hoisting flag at Gautam Buddha Smriti gate, people protested
कलवारी। थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहे पर विधायक निधि से बने भगवान गौतम बुद्ध स्मृति द्वार के ऊपर आंबेडकर के झंडे के बगल में शुक्रवार की रात किसी ने हनुमानजी का झंडा लगा दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर शनिवार को विवाद हाे गया। करीब तीन घंटे तक चले विरोध के बाद प्रशासन ने दोनों झंडे को उतरवाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहे पर विधायक निधि से बने भगवान गौतम बुद्ध स्मृति द्वार पर 14 अप्रैल को डाॅ. आंबेडकर का झंडा लगा था। शुक्रवार रात को किसी ने उसके पास हनुमानजी का झंडा लगा दिया। सुबह इसे देख बाबा साहब के अनुयायी विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर एकत्रित हुए महिला व पुरुषों ने झंडा लगाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व एसडीएम शत्रुघ्न पाठक के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed