फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Controversy over changing cleric, mosque locked

Basti News: मौलवी बदलने पर विवाद, मस्जिद पर लगाया ताला

Thu, 19 Feb 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Controversy over changing cleric, mosque locked
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में मौलवी बदलने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने मस्जिद में ताला जड़ दिया, इससे विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम मदारपुर निवासी मो. अजीम ने नगर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के मस्जिद में इरशाद अहमद ने बगैर सहमति से मस्जिद में जमशेद को मौलवी रख दिया। इससे गांव वासियों में अंसतोष है। ग्राम वासियों के कहने पर वह उनके साथ मस्जिद पर गए तो इरशाद अहमद से मौलवी बदलने की बात कर ही रहा था कि इरशाद के भाई शहजाद, आमिर खान व रेहान खान लाठी-डंडा से लैस होकर आ गए और गाली देने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर इरशाद अहमद, शहजाद अहमद, आमिर खान तथा रेहान खा, अहमद ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। इसके बाद इरशाद अहमद ने अपने भाइयों के कहने पर मस्जिद में ताला लगा दिया। इस संबंध पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed