फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   construction works

जिले के तीन रैन बसेरों के निर्माण को मिलेगी गति

Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
construction works
सीएचसी भानपुर में अधूरा पड़ा रैनबसेरा। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले के स्वास्थ्य विभाग पर शासन मेहरबान है। पहले 108 नंबर की चार नई एंबुलेंस मिलीं, अब कई साल से अधर में पड़े ग्रामीण क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर बन रहे रैन बसेरे के लिए 37.92 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इससे चिकित्सीय सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद बढ़ गई है। 
विज्ञापन


रिवाइज्ड इस्टीमेट के आधार पर मांगी गई 37.92 लाख रुपये की धनराशि शासन ने स्वीकृत कर दी है। इससे विक्रमजोत, भानपुर, परशुरामपुर में रैन बसेरा के अधूरे निर्माण को पूरा कराया जाएगा। डीजी हेल्थ को वित्तीय स्वीकृति का पत्र 14 मार्च को भेजा गया है।
विज्ञापन


पूर्व में तीनों रैन बसेरे के निर्माण की लागत 66.84 लाख रुपये थी। निर्माण पूरा न होने केे बाद 37.92 लाख रुपये का रिवाइज्ड इस्टीमेट शासन को भेजकर धन की मांग की गई थी। इस प्रकार अब इन तीनों रैन बसेरे के निर्माण की लागत बढ़कर एक करोड़ चार लाख छिहत्तर हजार रुपये हो गई। 37.92 लाख रुपये में विक्रमजोत के लिए 10.56 लाख, भानपुर और परशुरामपुर में रैन बसेरे के लिए 13.68-13.68 लाख रुपये मिलेंगे। सीएमओ ने बताया कि रैन बसेरे का निर्माण पूरा होने से मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को रहने में आसानी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed