फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of drain stuck in Mishraulia ward

Basti News: मिश्रौलिया वार्ड में नाली का निर्माण फंसा

Wed, 07 Jan 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of drain stuck in Mishraulia ward
मिश्रौलिया वार्ड का निरीक्षण करते अतिरिक्त अ​धिकारी प्रथम राजेश कुमार यादव। संवाद
बस्ती। वार्ड नंबर दो मिश्रौलिया में नाली निर्माण का मामला फंसता देख मंगलवार को अतिरिक्त अधिकारी प्रथम व डूडा के प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार यादव ने वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों से नाली निर्माण के लिए जगह छोड़ने की बात कही, मगर बात नहीं बन पाई। इसके बाद अतिरिक्त अधिकारी ने शिकायतकर्ता सोमनाथ सोनकर से साफ शब्दों में कहा दिया जिस तरफ नाली है, वहीं बनेगी। दोनों तरफ नाली तभी बन जाएगी, जब लोग जमीन देने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मिश्रौलिया वार्ड में इन दिनों विकास कार्य चल रहा है। वार्ड की जर्जर सड़कों की इंटरलॉकिंग की जा रही है। हालांकि, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मोहल्ले के कुछ लोगों का आरोप है कि इंटरलॉकिंग के दोनों पीले ईंट लगाए जा रहे हैं। नाला और नालियों की हालत बद से बदतर है। पचपेड़िया मोड़ से वार्ड में प्रवेश करने पर एक तरफ बड़ा नाला है तो दूसरी तरफ नाली है। दोनों के पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहते रहते हैं। गंदे पानी होकर तेजी से गुजरने वाले बाइक सवारों की वजह से गंदे पानी के छिंटों से दूसरे के कपड़े खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त अधिकारी प्रथम व डूडा के प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल की जांच दूसरी टीम करेगी। वह सिर्फ नाली निर्माण के मामले का समाधान कराने गए थे, मगर बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed