{"_id":"571e610a4f1c1b443ea918f1","slug":"congress-wiil-declared-candidates-6-month-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह पूर्व घोषित हो जाएंगे प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह पूर्व घोषित हो जाएंगे प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुनर्निमित जिला कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाक्टर निर्मल खत्री ने कहा कि ढाई दशक बाद कांग्रेस मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों को प्रदेश की जनता करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति को नष्ट कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव से छह माह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उम्मीदवारी मेें युवा चेहरों को तरजीह दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसजन का आह्वान किया कि वे अपना उत्साह बनाए रखें और धैर्य न खोएं। पुरानी पीढ़ी के लोगों ने कांग्रेस का कार्यकाल देखा है, जब आए दिन कल कारखाने खुलते थे, चीनी मिलें चलती थी, किसान एवं नौजवान खुशहाल था, विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश सबसे आगे था। किंतु अवसरवादी राजनीति ने विकास की गति को रोक दिया। इसे बदलने के लिए कांग्रेस दृढ़ इच्छा शक्ति से आगे बढ़ रही है।
पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत कुमार के सवाल पर डाक्टर खत्री ने कहा कि समय के साथ संदर्भ बदलते हैं। अब चुनाव आधुनिक तकनीक व सोशल मीडिया और संचार माध्यमों से लड़े जा रहे हैं। कांग्रेस और ‘पीके’ एक दूसरे का पूरक बनकर उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य बदलेंगे और कांग्रेस मजबूत सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
इसके पूर्व डाक्टर निर्मल खत्री का देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार त्रिपाठी, अंकुर वर्मा, पवन कुमार चौरसिया ने अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने कार्यालय के इतिहास से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। डाक्टर खत्री ने शिलापट का अनावरण और फीता काट कर पुनर्निमित कार्यालय का लोकार्पण किया। कांग्रेस सेवा दल ने शिव प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में गाड ऑफ ऑनर दिया। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, डाक्टर वीएच रिजवी, विपिन राय, पीएन दुबे आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
जगनरायन आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, ईश्वरचन्द्र शुक्ल, रामजियावन, अंबिका सिंह, छोटेलाल तिवारी, सैय्यद जमाल अहमद, वीएल चौबे, परवेज अहमद, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राममिलन चतुर्वेदी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, शीला शर्मा, रामजी पांडेय, साधूशरन आर्य, काजी सुहेल, अनिल भारती, गिरिजेश पाल, सुरेंद्र मिश्र, रमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, मीरा, डाक्टर शीला शर्मा, कपिलेश्वर, रामभवन शुक्ल, गंगा मिश्र, शमशाद आलम, डाक्टर विद्या मिश्र, प्रमोद दुबे आदि ने भी संबोधित किया।