फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress promised waiver will Puura

कर्ज माफी का वादा पूूरा करेगी कांग्रेस

Sat, 22 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 22 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress promised waiver will Puura
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में एकटेकवा गांव में राहुल संदेश यात्रा को संबोधित करते डा.आरजी सिंह।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश की जनता की जिम्मेदारी है कि वह कांग्रेस के तिरंगे के साथ जुड़े।
विज्ञापन


शनिवार को उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने एकटकवा बाजार में राहुल संदेश यात्रा के दौरान कहीं। जोशी ने कहा कि कांग्रेस वादे पूरी करेगी इसके लिए प्रदेश में सरकार के लिए राहुलगांधी और सोनिया गांधी को ताकत देकर पंजे की बटन दबाकर कांग्रेस को समर्थन करना होगा। जन संदेश यात्रा में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि किसान कर्ज, बिजली बिल और समर्थन मूल्य को लेकर परेशान हैं। प्रदेश और देश की सरकारें झूठे वादों और आपसी कलह में फंसी है उन्हें किसानों का ख्याल है ही नहीं। प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए कांग्रेस सरकार बनवाने में लोगों को आगे आना होगा। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि प्रदेश में पिछले 27 साल से भाजपा, बसपा और सपा की सरकारें रही हैं। बिजली, पानी, उद्योग धंधे आदि की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में कांग्रेस की वापसी से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने क्षेत्र की बदहाली पर जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि कांग्रेस की सरकार ही विकास कर सकती है। पूर्व जिला अध्यक्ष पं. राम मिलन चतुर्वेदी ने कहा कि सपा आपसी कलह से उबर नहीं पा रही है। बसपा अैर भाजपा को जनता देेख चुकी है। प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष बसंत चौधरी ने कहा कि झूठे जुमलों से सत्ता में आई केंद्र की भाजपा सरकार ने रोजगार के नए आयाम नहीं दिए जबकि वादा किया था प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। यात्र में दिनेश पांडेय, पारसनाथ शुक्ल का सहयोग रहा। राहुल संदेश यात्रा बेलघाट, तेनुआ, बभनान, हलुआ, बेलसड़, गौर, सुुकरौली होते हुए रघुनाथ पुुर पहुंची। जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, डॉ. आरजी सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, अंकुर वर्मा, डॉ. वीएच रिजवी, जगनरायन आर्य, मानिक राम मिश्र, शीला शर्मा, सोमनाथ पांडेय, भवानी यादव, मीना पांडेय, ज्योति, मीरा, अनिल भारती, ताज मोहम्मद, शिव विभूति मिश्र आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed