{"_id":"5e5956a58ebc3ec75a0ebd03","slug":"congress-mp-basti-news-gkp342934499","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के जनसंपर्क कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के जनसंपर्क कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने सांसद के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन चस्पा किया।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नौ सूत्री ज्ञापन लेकर गए थे कांग्रेस कार्यकर्ता, बंद मिला कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन लेकर विकास भवन स्थित सांसद हरीश द्विवेदी के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे। कार्यालय बंद मिला तो कांग्रेसियों ने बाहर ज्ञापन चस्पा कर दिया।
पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उनकी आय दो गुनी करने के नाम पर हवा-हवाई वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के द्वार तक पहुंचकर उनसे संवाद कर रहे हैं। सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर किसानों में गुस्सा है। उनकी फसलें को छुट्टा मवेशी तबाह कर रहे हैं। इस मौके पर मानिकराम मिश्रा, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, विपिन राय, राना दिनेश प्रताप सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र, शेर मोहम्मद, शेषमणि उपाध्याय, मनोज सिंह, सोमनाथ पाण्डेय, विनोद रानी आहूजा, गायत्री गुप्ता, रंजना सिंह, राधा आदि मौजूद रहीं।