फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress mens fasted

रोजगार के लिए युवा कांग्रेसियों ने उपवास रखा

Thu, 17 Sep 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
congress mens fasted
रोजगार के लिए युवा कांग्रेसियों ने उपवास रखा
विज्ञापन

बस्ती। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। नारा दिया ‘युवाओं को अधिकार दो, नरेंद्र मोदी रोजगार दो’।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री कार्यालय को रजिस्टर्ड भेजा। मांग की कि युवाओं को रोजगार दो या प्रधानमंत्री त्यागपत्र दो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर उपवास भी रखा। आदित्य ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही है। युवाओं की नौकरी रोज जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने पांच वर्ष संविदा पर कार्य करने का फरमान जारी कर युवाओं को आक्रोशित कर दिया है। सरकार युवाओं के सवालों से डर रही है और संसद में प्रश्नकाल में सवाल पूछने तक पर पाबंदी लगा दी है। प्रदेश महासचिव डॉ. रामजी पांडेय, जिला महासचिव रूपेश पांडेय ने आरोप लगाया कि सरकार 50 साल की उम्र में सरकारी कर्मचारियों को रिटायर कर क्रूरता का परिचय दे रही है। रिक्त खाली पदों पर न तो नियुक्ति हो रही है न ही नौकरियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश को सबसे बुरे दौर में लाकर खड़ा कर दिया है। युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान सर्वेश शुक्ल, पंकज द्विवेदी, अंकुर कसौधन, ज्ञान प्रकाश पांडेय, महेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल पांडेय, अखिलेश कुमार, पवन अग्रहरि, आदर्श पाठक, डॉ. नवीन चौधरी, मोनू दूबे, विकास वर्मा, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed