फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   congress men was stopped by the police

डीएम कार्यालय जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
congress men was stopped by the police
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : BASTI
डीएम कार्यालय जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

बस्ती। 18 दिनों से लगातार हो रही पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। बारिश के बीच सरकार विरोधी नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय जा रहे थे। गांधीनगर पुलिस चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता तीखी झड़प के बीच गिरफ्तारी देने की बात करने लगे, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेता ‘भारत के इतिहास में पहली बार, डीजल हुआ पेट्रोल के पार’ एक तरफ कोरोना की मार, दूसरी तरफ मोदी सरकार’ आदि नारे लगा रहे थे।
जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। कोरोना संक्रमण काल में आम आदमी पहले से परेशान है और सरकार जरूरतमंदों की मदद की जगह लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है। इस समय किसानों को धान की रोपाई, कृषि कार्य के लिए डीजल की जरूरत पड़ती है, ऐसे में किसान चौतरफा मारा जा रहा है। डीजल, पेट्रोल कीमतों की वृद्धि के कारण महंगाई और बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार को आम आदमी के मुश्किलों की चिंता नहीं है। भाजपा सरकार व उनके नेता वर्चुअल रैलियों में व्यस्त हैं। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि विदेश नीति और घरेलू मोर्चों पर केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकारें जनता का विश्वास खो चुकी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक राम जियावन, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू, प्रेम शंकर द्विवेदी, डॉ. दीपेंद्र सिंह, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद रफीक खान, सुरेंद्र मिश्र, सचिन शुक्ल, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, आदित्य त्रिपाठी, गंगा मिश्र, कौशल त्रिपाठी, गायत्री गुप्ता, विकास वर्मा, सोमनाथ पांडेय, जयंत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed