फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Conductor traveling without ticket dismissed

Basti News: बगैर टिकट यात्रा कराने वाला कंडक्टर बर्खास्त

Sat, 26 Oct 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Conductor traveling without ticket dismissed
बस्ती। रोडवेज डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बगैर टिकट यात्रा कराने वाले आउटसोर्सिंग कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया है और उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस्ती डिपो में तैनात आउटसोर्सिंग कंडक्टर सुनील यादव इसी 4 अक्टूबर को अनुबंधित बस लेकर गोरखपुर से बस्ती आ रहे थे। इसी बीच शहर से सटे जिगना चौराहे के पास एआरएम की टीम ने बस की जांच किया तो पता चला कि कुल 17 यात्री सवार थे। जिनमें तीन यात्रियों को बगैर टिकट पाया गया। इसको लेकर कंडक्टर से जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लिहाजा एआरएम ने उसे बर्खास्त कर आउटसोर्स मैनपावर की सूची से नाम ब्लैक लिस्ट कर दिया। एआरएम आयुष भटनागर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के दौरान तीन यात्रियों का टिकट नहीं पाया गया इसलिए परिचालक सुनील यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed