फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Commissioner angry over Jal Jeevan Mission project dispute not being resolved

Basti News: जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का विवाद निस्तारित न होने आयुक्त नाराज

Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over Jal Jeevan Mission project dispute not being resolved
बस्ती। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं से जुड़े जमीन एवं अन्य विवाद का पटाक्षेप न होने पर आयुक्त अखिलेश सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन परियोजनाओं से संबंधित भूमि विवाद एवं पेट कटान के मामले तत्काल निस्तारित कराए जाए।
विज्ञापन

आयुक्त सोमवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा कर रहे थे। बताया गया कि बस्ती में 15 तथा संत कबीर नगर में दो स्थानों पर पेड़ कटान के मामले लंबित है। जबकि बस्ती में 47, सिद्धार्थनगर में 14 तथा संत कबीर नगर में 67 प्रस्तावित स्थलों पर भूमि संबंधी मामले लंबित है। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे मिटीरियल तथा मशीन मौके पर उपलब्ध कराकर कार्य शुरू करवाए। यदि कोई विवाद सामने आता है, तो स्थानीय प्रशासन उसका निस्तारण कराएगा। उन्होंने कहा कि जहां जलभराव की समस्या है, वहां पर पंप लगाकर पानी निकलवाया जाए। कहा कि 4 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि प्रोजेक्टवार नोडल अधिकारी नामित करें। इसका पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने पाया कि संत कबीर नगर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य धीमा पाया जाने पर अधिशासी अभियंता को तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्युत संबंधी दो मामले आने पर निर्देशित किया कि पोल शिफ्टिंग का पैसा जमा कराकर प्रकरण समाप्त कराए। 216 परियोजनाओं का कार्य अनारंभ होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को माह के अंत तक कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर जेडीसी पद्मकांत शुक्ला, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एडीएम संतकबीर नगर जयप्रकाश, सिद्धार्थनगर से एसडीएम कुणाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed