फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Combine driver booked for engineer's death

Basti News: इंजीनियर की मौत मामले में कंबाइन चालक पर केस

Mon, 10 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Combine driver booked for engineer's death
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल के समीप कंबाइन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कंबाइन चालक (नाम-पता अज्ञात) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि शनिवार देर शाम हरदिया-वॉल्टरगंज मार्ग पर अमजगढ़ से घर लौट रहे अभिषेक (28 वर्ष) निवासी बहेरिया, थाना वॉल्टरगंज की कंबाइन से टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई थी। अभिषेक प्राइवेट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अनिल कुमार मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed