फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Colored pulses are being sold in packets... sweets are also old

Basti News: पैकेट में बिक रही रंगी दाल... मिठाई भी पुरानी

Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Colored pulses are being sold in packets... sweets are also old
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शॉपिंग मॉल की हाईफाई व्यवस्था पर भी भरोसा कतई मत करिए। यहां बिकने वाले खाद्य पदार्थ भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।
यदि आप इस गफलत में हैं कि शहर के बड़े शॉपिंग माल से दाल, मेवा, तेल, बंद पैकेट की मिठाई खरीदकर ला रहे हैं तो यह नुकसानदेह हो सकता है। जानकार बताते हैं कि दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों से रिजेक्ट किया हुआ सामान यहां पहुंचा दिया जा रहा है। उसे यहां चमकदार पैकेजिंग के साथ छूट का प्रलोभन देकर बेच दिया जा रहा है।
शॉपिंग मॉल से खरीदारी का चलन यहां चार-पांच सालों में ज्यादा बढ़ा तो देश के बड़े कारोबारियों ने बस्ती शहर में भी अपना ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है।
शहर में मल्टी स्टोरी वाले एक दर्जन से अधिक शॉपिंग मॉल हो गए हैं। सबसे बड़े पैमाने पर एक शॉपिंग मॉल के लांच होने पर अन्य कारोबारियों में उथल-पुथल की स्थिति आ गई है। यहां खाद्य सामग्रियों पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा में अन्य शॉपिंग मॉल में भी इसी तरह की नकल कर सस्ते दर आटा, तेल, दाल, मिठाई, ड्राई फ्रूट आदि बेचे जा रहे हैं। लोकल व्यापारियों पर इसका खासा असर पड़ा है। जानकार इसमें खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता के साथ लंबा खेल बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यवसायी प्रमोद कुमार के मुताबिक कुछ कंपनियों के कई शहरों में मार्ट है। ऐसे में बड़े शहरों में जो मॉल रिजेक्ट हो जाता है, उसे छोटे शहरों में भेजकर खपाया जा रहा है।
एक शॉपिंग मॉल में ब्रांडेड कंपनियों की सूखी मिठाई जैसे बेसन लड्डू, मेवा बाइट, सोन पपड़ी पर एक के साथ एक पैकेट फ्री का ऑफर है। मिठाई कारोबारी बबलू की मानें तो ऐसे ऑफरों पर मिलने सामग्रियों की गुणवत्ता जांच हो तब असलियत सामने आ जाएगी। मगर, रसूखदार लोगों की संलिप्तता के नाते बड़े शॉपिंग मॉल में जांच के लिए टीम नहीं जाती है।
इसी तरह दाल, तेल, आटा आदि की भी बिक्री आकर्षक पैकेटों में बाजार मूल्य से प्रतिकिलो 10 से 40 रुपये घटाकर बेचा जा रहा है। शॉपिंग मॉल की दाल पैकेट के ऊपर से ही चमकदार दिखती है।
जानकार बताते हैं केमिकल से पालिश के बाद रंगी हुई दाल है। इसके सेवन से सेहत को खतरा है। पिकौरा के रहने वाले बृजेश ने बताया कि एक शॉपिंग मॉल की भव्यता देकर खरीदारी करने पहुंच गए।

बंपर छूट पर बहुत खुशी के साथ बंद डिब्बे वाली सूखी मिठाई, मेवा, दाल, आटा बाजार से कम दाम पर लेकर आया। खाने के बाद मिठाई का स्वाद पुराना जैसा लग रहा था। मेवा में भी ताजगी वाला स्वाद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed