{"_id":"693876ce073e0e146c0fc8b4","slug":"cold-weather-worsens-the-suffering-of-heart-patients-increasing-the-crowd-in-opd-basti-news-c-207-1-bst1005-149172-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ठंड ने बढ़ाई हृदय रोगियों की तकलीफ...ओपीडी में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ठंड ने बढ़ाई हृदय रोगियों की तकलीफ...ओपीडी में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में परामर्श के लिए कतारबद्ध मरीज संवाद
बस्ती। ठंड बढ़ने की वजह से फ्लू, वायरल, सर्दी-जुकाम के साथ रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में मंगलवार को रक्तचाप के 24 रोगी पहुंचे। इनमें 40 वर्ष के आसपास उम्र वाले रोगियों की संख्या अधिक रही। जांच में कई मरीजों के हृदय में परेशानी थी, जिन्हें ईसीजी के लिए परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने दवा देकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल में 751 रोगियों का उपचार हुआ। इस दौरान वायरल, त्वचा रोगी व कोल्ड डायरिया के मरीज अधिक रहे। नए रोगियों में रक्तचाप के रोगी देखे गए। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों ठंड के साथ रक्तचाप के रोगी अधिक मिल रहे हैं। ठंडे मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन में अधिक दबाव हृदय को बनाना पड़ता, इससे रक्तचाप सर्दियों में अधिक बढ़ता है।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि रोजाना चार से छह मरीज ऐसे आ रहे जिनके सीने में जकड़न, दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही। एक्स-रे और ईसीजी कराकर जांच की जा रही। हार्ट संबंधी लक्षण मिलने पर उन्हें हॉयर सेंटर परामर्श के लिए भेजा जा रहा है। एमडी डॉ. पीएल गुप्ता ने बताया कि उच्च रक्तचाप के मरीजों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेनी चाहिए साथ ही व्यायाम से भी शरीर को गर्म रखने का जतन करना चाहिए।
विज्ञापन
गर्म कपड़े पहनने के साथ, सिर व कान को भी ऐसे रोगियों को ढंककर रखने की जरूरत है।