फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cold start from today

कल से कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार

Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
cold start from today
कल से कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार
विज्ञापन

शुुक्रवार रात से तापमान में पांच डिग्री गिरावट के आसार
बृहस्पतिवार को अधिकतम 26, न्यूनतम 12 डिग्री रहा तापमान
पश्चिम में शीतलहरी के कारण पूर्वी जिलों में ठंड बढ़ने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सर्दी का मौसम अब सताने को आतुर है। शुक्रवार से कंपाने वाली सर्दी पड़ने के आसार हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि दिल्ली व पश्चिमी यूपी में शुरू हुई शीतलहरी ओर उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण ठंड का मौसम अपने तेवर दिखाएगा। अनुमान है कि शुक्रवार यानी आज रात से ही तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को तेज पछुआ हवाएं चल सकती हैं। हवाओं के चलते कोहरे का असर न के बराबर रहेगा लेकिन सुबह-शाम हल्का कोहरा पड़के की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

आचाय नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। ऐसा नहीं है कि दो-चार दिन में ठंड कम होगी। बल्कि पूरे सप्ताह मौसम का तेवर ऐसा ही रहने वाला है। सबसे ज्यादा ठंड मंगलवार को पड़ सकती है जब तापमान न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इसके अगले दिन यानी आगामी बुधवार से शुक्रवार तक बदली का असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि सप्ताह की शुरुआत में दो दिन तगड़ी ठंड पड़ने के बाद मंगलवार से एक बार फिर तेज धूप होने लगी थी। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 26 और नयूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा माना जाता है। इसके कारण लोगों को ठंड के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परंतु यह मौसम ज्यादा समय तक कायम रहने वाला नहीं है। इसमें 24 घंटे के भीतर तब्दीली होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed