{"_id":"602573618ebc3ee9456e9d4f","slug":"co-inspected-parashurampur-police-station-basti-news-gkp384381666","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने परशुरामपुर थाने का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने परशुरामपुर थाने का निरीक्षण किया
विज्ञापन
सीओ ने परशुरामपुर थाने का निरीक्षण किया
परशुरामपुर। क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय ने परशुरामपुर थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचकर सीओ ने अपराध रजिस्टर, फ्लाई सीट रजिस्टर, रजिस्टर आठ, राजनैतिक सूचना रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट से संबंधित रिकार्ड आदि का निरीक्षण किया।
लंबित विवेचनाओं के संबंध में विवेचकों से जानकारी ली। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पूरे क्षेत्र पर पैनी नजर रखने तथा हरहाल में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया। क्षेत्र से आए चौकीदारों की समस्या सुनने के साथ ही शस्त्रागार, भोजनालय आदि का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर एसएचओ परशुरामपुर राजेश कुमार मिश्र, घघौवा चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल सहित थाने के दरोगा तथा सिपाही उपस्थित रहे। संवाद