{"_id":"67cf3c2bf97cab6524018d28","slug":"cmo-inspected-the-arrangements-at-the-vaccination-centre-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133269-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएमओ ने टीकाकरण केंद्र की जांची व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएमओ ने टीकाकरण केंद्र की जांची व्यवस्था
Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सीएमओ डॉ. राजीव निगम सोमवार को जिला महिला अस्पताल परिसर में संचालित पीपीसी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे और निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की।
सीएमओ ने बताया कि इस टीकाकरण केंद्र को माड्यूलर की तरह बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए बजट है। यहां बच्चों के खेलने-कूदने और अभिभावक के बैठने की सुविधा होगी। इससे टीकाकरण के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी। उन्होंने टीकाकरण में तैनात एएनएम को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। टीका लगाने के नाम पर रुपये की मांग की शिकायत पर कार्रवाई होगी। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, प्रभारी डीआईओ डॉ. विनोद कुमार, शशि मिश्रा, अनुराधा सिंह, प्रवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद