फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM inagrete sugar mil 21 navamber

सीएम के आगमन को लेकर डीएम ने की तैयारी बैठक

Thu, 14 Nov 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM inagrete sugar mil 21 navamber
- 21 को करंगे चीनी मिल पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्य नाथ 21 नवंबर को मुंडेरवा चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने की। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कहा कि कार्यक्रम स्थल मुण्डेरवा चीनी मिल परिसर में हेली पैड, मंच व जनसभा स्थल तैयार किया जाएगा। इसके लिए अधिशाषी अभियंता पीड्ब्ल्यूडी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे चीनी मिल प्रबंधक के संपर्क में रहकर इसकी तैयारी समय से पूरी कराएंगे। कहा कि जनसभा स्थल पर लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस व चिकित्सक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा साफ-सफाई, पेय जल की व्यवस्था संबंधित विभाग की ओर से पूरी की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। इसमें बाहरी जिले से भी फोर्स मंगाई जा रही है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र, सीआरओ चंद्र प्रकाश उपाध्याय, उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीना, श्रीप्रकाश शुक्ला, आशाराम वर्मा, नीरज पटेल, सीएमओ डॉ एके गुप्ता, डीएसओ रमन मिश्रा, अधिशासी अभियंता शुभ नारायण राव, एआरटीओ, सहायक प्रबंधक रोडवेज आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
14 को आएंगे गन्ना विकास मंत्री
बस्ती। प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा 14 नवंबर को मुंडेरवा चीनी मिल आएंगे। मुख्यमंत्री की ओर से 21 नवंबर को होने वाले चीनी मिल लोकापर्ण के तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed