फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM gifts projects worth Rs504 crore to Harraiya and Kaptanganj.

Basti News: सीएम ने हर्रैया और कप्तानगंज को 504 करोड़ की दी सौगात

Sat, 11 Jul 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
CM gifts projects worth Rs504 crore to Harraiya and Kaptanganj.
समूह की महिला लाभार्थी को चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री।
हर्रैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हर्रैया बीआरसी परिसर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की आधारशिला रखने के साथ हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 504.34 करोड़ रुपये की 77 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। हर्रैया विधानसभा में 85.54 करोड़ रुपये की 22 नई परियोजनाएं का शिलान्यास और 275.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। वहीं कप्तानगंज विधानसभा में 62.08 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास और 80.96 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का नया मॉडल है। यहां प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ मुफ्त शिक्षा उपलब्ध होगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चल रही है। इसके पहले सपा सरकार विकास और विरासत से ठुकराती थी।
विज्ञापन

उन्होंने भीड़ से मुखातिब होकर कहा कि यदि अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे तो विकास अपने आप होगा। हर्रैया में भाजपा विधायक के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। बगल के कप्तानगंज में विकास ठप पड़ा है। क्योंकि वहां सपा का विधायक चुना गया है। सपा के लोगों को जमीन कब्जाने से फुर्सत नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र का व्यापक विकास कराया जा रहा है। प्रदेश में 1500 मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। अटल आवासीय विद्यालयों में भी श्रमिक परिवारों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।
कहा 2017 के पहले विकास के नाम पर भ्रष्टाचार होता था। इधर नौ सालों में भाजपा की सरकार में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। किसानों को मुफ्त बिजली, गरीबों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले दंगे होते थे। कांवड़ यात्रा रोक लगती थी। अब शिव भक्तों पर पुष्प की वर्षा की जाती है।
इन उम्मीदों पर नहीं हुई घोषणा : हर्रैया। तहसील हर्रैया को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। हालांकि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने यह कहकर माहौल को संभाल लिया कि आने वाले समय में हर्रैया को पृथक जनपद का दर्जा जरूर प्राप्त करेगा। मगर मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर चुप रहे।
वहीं मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार पर भी किसी तरह की घोषणा मंच से नहीं हुई। बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठी नगर किए जाने का मुद्दा भी शांत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed