{"_id":"6a4bfd6c4404c32bac0df5db","slug":"cm-award-scheme-panchayats-meeting-nine-criteria-will-receive-an-award-basti-news-c-207-1-bst1005-161852-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अवॉर्ड योजना : नौ पैमानों पर खरी उतरने वाली पंचायतों को मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अवॉर्ड योजना : नौ पैमानों पर खरी उतरने वाली पंचायतों को मिलेगा इनाम
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पंचायतों के विकास कार्यों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए सीएम अवॉर्ड योजना शुरू की गई है। जिसमें नौ बिंदु रखे गए हैं। जिन पर खरी उतरने वाली पंचायतों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जिले में 1187 ग्राम पंचायतें संचालित हो रही हैं। सभी पंचायतों का विभागीय पोर्टल पर आवेदन कराया जाएगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए 31 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। पिछले साल पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिया गया था।
पंचायतों में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क, महिला सुरक्षा, रोजगार आदि नौ तरह के विकास कार्य कराने के लिए तरह-तरह के सरकार कदम उठा रही है। उसी में अब सीएम अवॉर्ड योजना शुरू की गई है। जिसमें पंचायतों से आवेदन कराए जाते हैं।
विज्ञापन
इनका जिला समिति के परीक्षण करते हुए सत्यापन करती है। इसके बाद पंचायतों के आवेदन शासन को भेजे जाते हैं। योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली पंचायत को 35 लाख रुपये मिलेंगे।
इसी तरह द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली पंचायतों को क्रमशः 30, 20, 15 और 10 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इस राशि का उपयोग गांव में आमदनी बढ़ाने वाली सुविधाएं के लिए जाएगा।