फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clouds remained throughout the day... cold increased due to drizzle

Basti News: दिन भर छाए रहे बादल... बूंदाबांदी से बढ़ गई ठंड

Sat, 28 Dec 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day... cold increased due to drizzle
मौसम ने बदला मिजाज, अगले दो-तीन दिन में तापमान और लुढ़कने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीजन की पहली ठंड शनिवार को महसूस की गई। सुबह तापमान लुढ़का तो लोग घरों में दुबक गए। बाहर निकले तो फुल स्वेटर और जैकेट पहनना पड़ा। दिन भर बादलों के बीच धुंध छाया रहा। धूप भी नहीं खिली। बूंदाबांदी के साथ ठंड भी बढ़ गई। सड़कों पर लोग गर्म कपड़े पहनकर पूरी सतर्कता के साथ नजर आए।
मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है। अब तक गुनगुनी धूप की वजह से दिन में ठंड नहीं महसूस की जा रही थी। दिन में लोग हल्के गर्म कपड़े पहनकर कामकाज में जुटे रहे। दिसंबर माह के शुरुआती दिनों से ही ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे थे। मगर, एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच बना रहा। रोजाना धूप भी गुनगुने मौसम का अहसास कराती रही। शनिवार से मौसम ने करवट ले लिया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान लुढ़ककर 19 डिग्री पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर टिका रहा। सुबह बादल छाए रहे। बूंदाबांदी के नाते खुले में लोगों की चहलकदमी कम हो गई। बुजुर्ग और बच्चे ज्यादातर घरों के अंदर दुबके रहे। नौकरी एवं कारोबार से जुड़े लोग बाहर निकले तो बचाव करते हुए नजर आए। गांधीनगर में मिले बसंत कुमार ने बताया कि इस सीजन में पहली बार फुल जैकेट-टोपी लगाकर निकलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बाइक चलाने पर ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। दुकानों और घरों के सामने जगह-जगह अलाव भी जलते हुए नजर आए। अलाव, हीटर, ब्लोअर के उपयोग बढ़ गए। घरों के अंदर, दफ्तरों एवं दुकानों पर हीटर, ब्लोअर के सहारे लोग बैठे नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ पांडेय ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में मौसम पूरी तरह करवट ले लेगा। ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार है। पारा अभी और लुढ़केगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते ठंड अभी और बढ़ेगी।

..
किसान भी हो रहे खुश
ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे पर खुश नजर आ रही है। फसलों की अच्छी पैदावार की लालच में हाड़ कंपाने वाली ठंड सहन करने को वे तैयार हैं। किसानों की मानें तो गेहूं की फसल के लिए शीतलहर वाली ठंड बेहद जरूरी होती हैं। यदि कायदे से ठंड नहीं पड़ेगी तो गेहूं के पौधों का पोषण नहीं हो पाएगा। इससे पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed