फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Close fight between BJP and SP

Basti News: भाजपा व सपा में कांटे की टक्कर

Fri, 12 May 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Close fight between BJP and SP
बस्ती। निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद सभी दलों के लिए चुनौती वाली सीट है। इस चुनाव में भाजपा व सपा की आमने सामने की टक्कर मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषक इसे यूं ही नहीं कह रहे हैं। वह 2017 के चुनाव को आधार बनाकर अपनी बात रख रहे हैं। चुनाव में हार जीत किसकी होगी यह तो स्पष्ट नहीं है, मगर सपा से भाजपा की सीधी टक्कर की बात वह स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन

बात शुरू करते हैं वर्ष 2017 के निकाय चुनाव की तो उस चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रूपम मिश्रा थीं और उन्हें कांग्रेस से उम्मीदवार रहीं नेहा वर्मा ने कड़ी टक्कर दी थी। रूपम को 12205 मत मिले थे और नेहा को 9286 मत प्राप्त हुए थे। नेहा केवल 2919 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी से हार गई थीं। इस बार समीकरण बदल गया है। अब नेहा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हैं और भाजपा ने सीमा खरे मैदान में उतरी हैं। दोनो प्रत्याशी कायस्थ बिरादरी से ताल्लुक रखती हैं। इसलिए लड़ाई यहां कांटे की हो गई है। भाजपा जहां सभी जाति वर्ग के भरोसे मैदान में है वही सपा परंपरागत मुस्लिम वोट के अलावा कायस्थ वोट में भी सेंध मारी की पूरी कोशिश की है। जिससे इस बार के चुनाव में इन्हीं दोनो प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला आंका जा रहा है। अभी एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में बस्ती सदर सहित जिले की चार सीटों पर सपा ने अपनी जीत दर्ज कराई थी। इस नाते उसके हौसले बुलंद हैं। नगर पालिका चुनाव में सपा के सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव और पार्टी के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी शहर निवासी होने के नाते भाजपा की राह रोकने की जोर आजमाइश किए हैं। दूसरी ओर भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी विधानसभा चुनाव में पार्टी की हुई हार का बदला लेने का यह अच्छा मौका समझ रहे हैं। इस नाते नगर पालिका समेत दस निकायों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए संगठन के साथ उन्होंने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जिससे निकाय चुनाव में सभी जगहों पर मुकाबला रोचक हो गया है। अब परिणाम आने में दो दिन की और देरी है। परिणाम किसके पक्ष में होगा यह तो समय बताएगा, मगर इससे राजनीतिक धुरंधरों की साख का आंकलन बाद में जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed