फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clinic robbed, attempt to rob jewelry store foiled.

Basti News: क्लीनिक में चोरी, ज्वेलरी की दुकान में कोशिश नाकाम

Tue, 13 Jan 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clinic robbed, attempt to rob jewelry store foiled.
महादेवा में हुई चोरी की जांच करती पुलिस। संवाद
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार में बस्ती-महुली मार्ग पर पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर महादेवा चौराहे पर चोरों ने एक क्लीनिक में हाथ साफ करने मेंं सफल रहे। जबकि दूसरे में उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डॉ. अमर बहादुर पाल एवं उनकी पत्नी डॉ. अनीता पाल निवासी मधवापुर थाना लालगंज का महादेवा चौराहे से करीब पांच सौ मीटर दूर बस्ती रोड पर मेडिकल सेंटर है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मेडिकल सेंटर बंद कर दोनों अपने निजी आवास बस्ती चले गए थे। रविवार अवकाश के कारण मेडिकल सेंटर बंद रहा। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जब वे मेडिकल सेंटर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा काटा गया है। अंदर जाने पर काउंटर से लगभग 20 हजार रुपये नकद और अलमारी से साड़ी व सामान गायब मिले।
विज्ञापन

दूसरी चोरी की कोशिश महादेवा पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर स्थित एक सर्राफा दुकान में की गई। दुकान मालिक नीरज वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि बगल की दीवार तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया गया है। थाना प्रभारी लालगंज संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed