फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   clear road of project Amrit

अमृत योजना का रास्ता साफ, वाटर हेड टैंक को मिली जमीन

Mon, 20 Sep 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
clear road of project Amrit
अमृत योजना का रास्ता साफ, वाटर हेड टैंक को मिली जमीन
विज्ञापन

- अमृत पेयजल परियोजना को मिली गति, जल्द होगा टैंक का निर्माण
- बस्ती शहर में बनने थे आठ वाटर हेड टैंक, सात पर शुरू है कार्य
- जमीन न मिलने से आठवें टैंक का नहीं शुरू हो पा रहा था काम
- 23 करोड़ रुपये से सवा लाख शहरियों को परियोजना के तहत मिलेगा पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमृत पेयजल परियोजना के तहत अब बहुत जल्द बस्ती के सवा लाख शहरियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगेगी। कारण कि वाटर हेड टैंक के निर्माण के लिए अब पर्याप्त जमीन मिल गई है। जल्द ही जल निगम आठवें वाटर हेड टैंक का निर्माण शुरू कर देगा।

अक्तूबर 2019 में जल निगम ने नगर पालिका क्षेत्र के 14635 मकानों में रहने वाले तकरीबन एक लाख 27 हजार शहरियों तक सुगमता से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए तकरीबन 23 करोड़ का इस्टीमेट शासन को भेजा था। इसके तहत आठ वाटर हेड टैंक व नौ स्थानों पर बोरिंग होनी थी। शासन ने इस्टीमेट स्वीकृत कर कार्य कराने का निर्देश जारी किया तो टेंडर आदि की प्रक्रिया में गड़बड़ी के चलते दोबारा टेंडर करने की नौबत आ गई। किसी तरह से साल भर पहले सिंतबर 2020 में प्रयागराज की दो कंपनियों ने काम चालू किया तो सात वाटर हेड टैंक का निर्माण तो चालू कर दिया गया। लेकिन आठवें टैंक के लिए जमीन नहीं मिल रही थी। इस टैंक से जिला चिकित्सालय समेत आसपास के इलाकों में पेयजल उपलब्ध होना था। इसके लिए सहायक अभियंता विवेक गुप्ता व अवर अभियंता सुशील आनंद सिंह की टीम लगातार नगर पालिका प्रशासन के संपर्क में रही। इधर, ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने गंभीरता दिखाते हुए जिला चिकित्सालय से दक्षिण दरवाजा रोड पर स्लाटर हाउस के पास जमीन अधिग्रहित कर दिया तो योजना के जल्द परवान चढ़ने की संभावना को बल मिल गया है।
विज्ञापन

------------------
1375 किलो लीटर क्षमता के आठवें वाटर हेड टैंक के निर्माण के लिए जिला अस्पताल के पास जमीन उपलब्ध हो गई है। जल्द ही कार्य चालू करवा दिया जाएगा।
- रेहान फारुकी, एक्सईएन जलनिगम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed