{"_id":"69a5da42b1f88458a00310d4","slug":"cleanliness-will-be-better-water-supply-will-be-available-throughout-the-day-basti-news-c-207-1-bst1005-154265-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सफाई रहेगी बेहतर दिनभर होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सफाई रहेगी बेहतर दिनभर होगी जलापूर्ति
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका प्रशासन ने होली के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहरवासियों को त्योहार के दिन पेयजल और साफ-सफाई की किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जा रही है। 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। जरूरत वाले क्षेत्रों में पानी से भरे टैंकर भी भेजे जाएंगे।
वार्डों में होली के दिन सुबह से ही नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोगों को रंगोत्सव के दौरान पर्याप्त पानी मिल सके। जिन मोहल्लों में पाइपलाइन से सप्लाई बाधित रहती है। वहां अतिरिक्त टैंकर भेजे जाएंगे। इसके लिए टैंकरों को रिजर्व में रखकर भरवाने की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपूर्ति की जा सके। जेई जलकल अर्चना कुमारी ने बताया कि आठ ओवरहेड टैंक फुल रहेंगे। 28 नलकूप भी क्रमवार संचालित होते रहेंगे।
कहीं कोई समस्या आई तो उसके निदान के लिए चार सदस्यीय टीम मुस्तैद रहेगी। दो कर्मी पुरानी बस्ती और दो कर्मी गांधीनगर क्षेत्र में रहेंगे। इसके अलावा दो इलेक्ट्रीशियन की भी ड्यूटी लगाई गई है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। संवाद