फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cleanliness survey team took information about development works

Basti News: स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने विकास कार्यों की ली जानकारी

Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey team took information about development works
बस्ती। सल्टौआ क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजगैवाजंगल का बुधवार को राज्य स्तरीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने दौरा किया। टीम ने विकास कार्यों की जांच की। टीम के सलाहकार अवर अभियंता धर्मेंद्र जायसवाल ने सचिव अखिलेश वर्मा से स्वच्छता के लिए गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वाटर मैनेजमेंट, कूड़ा प्रबंध, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई की जानकारी ली। सामुदायिक शौचालय की नाली, सोख्ता, गढ्ढा, खाद गढ्ढा, आरआरसी प्लांट (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र) आदि का निरीक्षण किया। गांव के जितेंद्र यादव से सूखा व गीला कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। गांव के अवधेश त्रिपाठी ने संपर्क मार्ग पर गंदगी की शिकायत की। जांच में आरआरसी प्लांट अधूरा मिला। जिसे जल्द ही पूरा कराने का निर्देश उन्होंने दिया टीम में ध्रुव गुप्ता और आलोक भी मौजूद रहे। मौके पर प्रधान प्रतिनिध चंद्र शेखर चौधरी, राकेश लाल, लल्लन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed