{"_id":"66e5c191cde7e3934301a0bb","slug":"cleanliness-is-service-program-started-cleaning-will-be-done-through-labor-donation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-123796-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शुरू, श्रमदान के माध्यम से होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शुरू, श्रमदान के माध्यम से होगी सफाई
Sat, 14 Sep 2024 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन से डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को डीएम रवीश गुप्ता ने विकास भवन सभागार से किया। डीएम ने बताया कि स्वच्छता में जन भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता और सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वभाव स्वच्छता व संस्कार में स्वच्छता है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी परंपरागत और चुनौतीपूर्ण कचरा स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित किया जाएगा। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से सफाई कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर से इसकी सूचना प्राप्त कर फोटो ग्राफ वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों व सार्वजनिक उपक्रमों, गंदे स्थलों का चुनाव कर स्वच्छता लक्षित इकाई के रूप में चयनित करते हुए एक अक्टूबर 2024 तक निरंतर अभियान का संचालन किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम की सफलता के लिए जन जागरूकता एवं जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। सभी प्रशासन के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों को ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक पंचायत राजा शेर सिंह ने किया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीपीआरओ रतन कुमार, सांसद के प्रतिनिधि गुलाब चंद्र सोनकर, विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्र, मो. सलीम, भानु प्रताप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।