{"_id":"6914df83429ba9bb0800d153","slug":"cleanliness-heroes-reprimanded-for-disorder-warned-basti-news-c-207-1-bst1005-147512-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अव्यवस्था पर लगाई फटकार सफाई नायकों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अव्यवस्था पर लगाई फटकार सफाई नायकों को चेतावनी
Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी बस्ती। शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जांच के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद बस्ती की अध्यक्ष नेहा वर्मा के निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंगद गुप्ता ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे साफ-सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण और गहन जायजा लिया। अव्यवस्था मिलने पर ईओ ने कर्मचारियों को चेतावनी दी।
ईओ गुप्ता ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़क, नाली एवं नाला की साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े के सोर्स सेग्रेगेशन (स्रोत पर पृथक्करण) के कार्य की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में अव्यवस्था और शिथिलता देखने को मिली, जो उनके निर्देशों और नगर पालिका अध्यक्ष की प्राथमिकताओं के विपरीत थी। कार्य में लापरवाही और अव्यवस्था पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी ने मौके पर मौजूद सफाई नायकों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साफ-सफाई जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त सफाई कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कार्य में शिथिलता बरती गई और निर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया गया, तो संबंधित कर्मचारियों और सफाई नायकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि कूड़ा कलेक्शन और सेग्रिगेशन का कार्य प्रभावी ढंग से हो।