फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cleanliness and tree plantation drive in Van Vihar

Basti News: वन विहार में चला स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

Tue, 30 Sep 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness and tree plantation drive in Van Vihar
वन विहार में नमामि गंगे के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।
बस्ती। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। इस दौरान कुआनो नदी के तट पर स्थित वन विहार में पौधारोपण एवं स्वच्छता का कार्य किया गया। इस मामले में छात्राएं, शिक्षक, और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभागीय वन निदेशक डॉ. शिरीन, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर एपी सिंह, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ने कार्यक्रमा शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चे और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वन विहार में स्थित कुआनो घाट की सफाई की गई। अधिकारियों ने छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात खो- खो, गंगा दौड़, भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रभागीय वन निदेशक के नेतृत्व में पौधारोपण भी हुआ। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। लोग अपने धरोहरों को सहेज कर रखें। इसके लिए बच्चों को जागरूक करना होगा। कहा कि नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इन्हें स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने हेतु सभी को प्रयास करना होगा। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल गांवों को स्वच्छ बनाना है, बल्कि नदियों को भी स्वच्छ बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed